प्रीति जिंटा ने प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व बताया
10-Dec-2024 03:45 PM 7355
मुंबई, 10 दिसंबर (संवाददाता) बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व बताया है।जीन गुडइनफ से शादी करने के बाद प्रीति जिंटा परदेस में बस गई हैं, लेकिन दिल से वे देसी हैं। प्रीति जिंटा हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। प्रीति जिंटा अक्सर अपने होमटाउन से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रकृति सेवा और प्रकृति को कुछ वापस लौटाने के महत्व पर बात की है।तस्वीरों साझा करते हुए प्रीति जिंटा ने बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले अपने होमटाउन में देवदार के पौधे रोपे थे। अब वे बढ़ने लगे हैं। यह देखकर उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। प्रीति जिंटा ने पौधारोपण के समय की तस्वीर और अब बढ़े हुए पौधे की तस्वीर दोनों साझा की हैं। प्रीति जिंटा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है,'मैंने यह हिमालयन देवदार का पौधा करीब तीन साल पहले लगाया था। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बीच इसे बढ़ता और फलते-फूलते देखकर बहुत खुशी हुई, क्योंकि यहां की सर्दी और भी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे पल जीवन को सही मायने देते हैं और प्रकृति को कुछ वापस देने का महत्व भी बताते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^