प्रियंका चोपड़ा ने कांस फिल्म फेस्टिबल में इतिहास रचने के लिए भारतीय विजेताओं को दी बधाई
27-May-2024 07:01 PM 2649
मुंबई, 27 मई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कांस फिल्म फेस्टिबल में इतिहास रचने के लिए भारतीय विजेताओं को बधाई दी है।77वें कान फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय सितारों ने अवॉर्ड्स हासिल कर देश का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने सभी विजेताओं को बधाई दी है।प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में विजेता अनसूया सेनगुप्ता, पायल कपाड़िया और चिदानंद एस नाइक को शुभकामनाएं दीं।अनसूया सेन गुप्ता ने फिल्म द शेमलेस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। पायल को उनके डेब्यू फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड हासिल कर लिया है, और चिदानंद ने शॉर्ट फिल्म सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन्स टु नो के लिए ला सिनेफ अवॉर्ड अपने नाम किया।अनसूया सेन गुप्ता की सराहना करते हुए, प्रियंका ने लिखा, आपकी अविश्वसनीय परफॉर्मेंस और आपने जो इतिहास रचा है, उसके लिए आपको ढ़ेर सारी बधाई। पायल कपाड़िया के लिए उन्होंने लिखा कि यह भारतीय सिनेमा के लिए गौरव का क्षण है, सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।प्रियंका ने चिदानंद के लिए लिखा, इस सम्मान के लिए आपको बधाई... आप इसे डिजर्व करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^