प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में पंजाबी दावत का लुत्फ उठाया
05-Dec-2024 04:08 PM 6303
मुंबई, 05 दिसंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपने पति निक जोनस के साथ पंजाबी दावत का लुत्फ उठाया है।प्रियंका ने न्यूयॉर्क में अपनी सैर की कुछ प्यारी झलकियां शेयर की हैं। प्रियंका और निक जोनस कुछ दोस्तों के साथ नयूयॉर्क में सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना के रेस्तरां में गये, जहां उन्होंने रेस्तरां में कुछ स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजनों का लुत्फ उठाया।प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह पति निक जोनस और दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में शेफ विकास खन्ना के रेस्तरां में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इस खास तस्वीर के साथ पंजाबी दावत के लिए विकास खन्ना का शुक्रिया कहा और लिखा, "अविश्वसनीय मेजबान होने के लिए धन्यवाद। और विकास, घर के स्वाद के लिए धन्यवाद।विकास खन्ना ने भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ रेस्टोरेंट में एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "हमारे देसी क्वीन को आपके समर्थन, प्यार, दया और हमें प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। हमें दुनिया के सामने पेश करने और आने वाली पीढ़ियों को रास्ता दिखाने के लिए धन्यवाद। टीम बंगला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^