प्रियंका सिंह चौहान और उजाला यादव का देवी गीत 'बेरी बेरी करीले निहोरा' रिलीज
01-Oct-2024 02:18 PM 2734
मुंबई, 01 अक्टूबर (संवाददाता) गायिका प्रियंका सिंह चौहान और अभिनेत्री उजाला यादव का देवी गीत 'बेरी बेरी करीले निहोरा' रिलीज हो गया है।प्रियंका सिंह चौहान बहुत प्यारा देवी गीत 'बेरी बेरी करीले निहोरा' लेकर माता जी के भक्तों के बीच हाजिर हुई हैं। इस गीत के वीडियो में उजाला यादव माता की भक्ति में रमी नजर आ रही है। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत 'बेरी बेरी करीले निहोरा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को जेपी बिहारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार रोशन राज हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^