पुलवामा मुठभेड़ में मारे गये जैश के दो आतंकवादी
30-May-2022 08:35 PM 8433
श्रीनगर 30 मई (AGENCY) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया। कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान साकिब और आबिद शाह के रूप में हुई है, जो गत 13 मई को गुदूरा पुलवामा में पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या में शामिल थे। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत रविवार शाम को पुलवामा के गुंडीपोरा क्षेत्र में जैश के आतंकवादियों के होने की सूचना के बाद की गई। रात होने पर अभियान रोक दिया गया था। सुबह मुठभेड़ में जैश के दोनों आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से दो ए के राइफल भी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आतंकवादी विरोधी अभियान के चलते इस महीने 25 आतंकवादी मारे गए है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^