पुलिस एवं वन आरक्षक भर्ती प्रक्रिया रद्द हो: कांग्रेस
31-Dec-2024 10:46 PM 6316
रायपुर 31 दिसंबर (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश भर के सभी जिलों में चल रही पुलिस एवं वन आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने और अभी तक की भर्ती प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। श्री बैज ने मंगलवार को यहां कहा कि हैदराबाद की निजी कंपनी जो वन विभाग और पुलिस विभाग में शारीरिक परीक्षा करवा रही उसको ब्लेक लिस्टेड किया जाये। कंपनी और सरकार में बैठे हुए लोग मिलीभगत कर करके नौकरियां बेच रहे। हैदराबाद की इसी निजी कंपनी को अलग-अलग जिलों में लगभग 6000 आरक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। इसी सरकार में ही पूर्व में इसी कंपनी ने वन रक्षकों की भर्ती में फिजिकल टेस्ट के इवेंट को कवर किया था, उस पर भी अनेकों सवाल उठे, लेकिन आज तक सरकार ने जांच कराना तक जरूरी नहीं समझा। भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा सत्ता में बैठे बड़े लोगों के संरक्षण के बिना संभव ही नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^