पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई करेगी: जयराम
17-May-2022 10:49 PM 2253
शिमला 17 मई (AGENCY) हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। श्री ठाकुर ने मंगलवार को यहां मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। पुलिस भर्ती की गत 27 मार्च को हुई लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के चलते रद्द कर दी गई थी। वहीं इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया था। इस सम्बंध में अब तक लगभग 27 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि प्रश्न पत्र छह से आठ लाख रुपये में बिका था। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच को लेकर मुख्यमंत्री आला अधिकारियों से गहन चर्चा कर चुके हैं। हिमाचल में महिला एवं पुरुष वर्ग में पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए गत 27 मार्च को लिखित परीक्षा ली गई थी। इसमें 75,803 परीक्षार्थी बैठे थे। अप्रैल माह में परिणाम भी घोषित कर दिया गया। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों की सूची लगभग तैयार की जा चुकी थी। इन्हें जवाइनिंग देने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इससे पहले ही पेपर लीक होने को लेकर एक वॉट्सऐप चैट वायरल हो गई। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। इस मामले के मास्टमाइंड को एसआईटी ने देर रात उत्तरप्रदेश के वाराणसी गिरफ्तार किया है। उसका एक और साथी भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^