पुलिस ने सुलतानपुर डकैती में लुटे करोड़ो का सोना किया बरामद, चार गिरफ्तार
11-Sep-2024 09:50 PM 5628
सुलतानपुर, 11 सितम्बर(संवाददाता)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बनी सुलतानपुर जिले में सर्राफा व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े डकैती मामले में पुलिस ने इनामी चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सवा दो किलो सोना व असलहा बरामद किया है। यहां आज पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने व्यापारी की उपस्थिति में मामले का खुलासा किया और पत्रकारों को बताया कि पुलिस रिमांड पर चल रहे विपिन सिंह की निशान देही पर विवेक सिंह, अरविंद यादव, दुर्गेश सिंह और विनय शुक्ल को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से सवा दो किलो सोना बरामद हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^