पुलिस, अर्ध सैनिक बलों के करीब 35 हजार जवानों को शहीद का दर्जा देने की मांग
21-Oct-2023 07:27 PM 3972
नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (संवाददाता) पुलिस के स्मृति दिवस पर दिल्ली पुलिस सेवानिवृत्त अराजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि देश भर में सीमाओं पर और मानवता की सेवा के लिए अपनी जान गवाने वाले पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के करीब 35 हजार जवानों को शहीद का दर्जा देते हुए उनके परिजनों को वे सभी सुविधाएं मिले जो भारतीय फ़ौज के शहीद के परिजनों का दिया जाता है। शनिवार को संगठन के पदाधिकारी ने दिल्ली पुलिस द्वारा नई पुलिस लाइंस, किंग्सवे कैंप में आयोजित स्मृति दिवस में भाग लिया और भारत माता की जयकारे के साथ पूरे माहौल को गमगीन बना दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^