पुरुष हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से पीटकर सेमीफाइनल के लिए किया क्वालिफाई
30-Sep-2023 09:08 PM 8921
हांगझाेउ 30 सितंबर (संवाददाता) कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक और आक्रामक खेल शैली की बदौलत भारत ने शनिवार को एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 10-2 से पीट कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। आज यहां पाकिस्तान के साथ पूल ए के मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआत में ही आक्रामक अंदाज में दिखी। मनदीप सिंह ने 8वें मिनट में गोल दागकर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद अभिषेक और मनदीप सिंह ने आपस में बेहतरीन तालमेल बनाया और मनदीप ने सिंह ने विपक्षी गोलकीपर को चकमा देते हुए शानदार गोल किया जबकि हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। पहले क्वार्टर की समाप्ति तक भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^