पुरुषों में दिव्यम, महिलाओं में समृद्धि बने चैंपियन
27-Aug-2023 07:23 PM 6269
जालंधर 27 अगस्त (संवाददाता) रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में चल रहे चार दिवसीय इंडियन ऑयल जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। पुरुष एकल का खिताब दिव्यम सचदेवा और महिला एकल का खिताब समृद्धि ने जीता। फाइनल में दिव्यम ने माधव कन्नौजिया एवं समृद्धि ने मान्या रल्हण को हराया। रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जालंधर के जिला उपायुक्त विशेष सारंगल, एवं विशेष अतिथि इंडियन ऑयल के जालंधर डिवीजन के प्रमुख राजन बेरी ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार बांटे। पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को किसी न किसी खेल का हिस्सा जरूर बनाएं। उन्होने कहा कि खेल जहां शारीरिक विकास के लिए लाभकारी हैं वहीं जीवन में अनुशासनप्रिय रहना सिखाते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^