पुतिन ने यूक्रेन के मुद्दे पर बेनेट से की बात
23-Mar-2022 11:55 PM 8561
मास्को 23 मार्च (वार्ता /शिन्हुआ) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से यूक्रेन के मुद्दे पर बात की। क्रेमलिन ने बयान जारी कर कहा कि इस दौरान श्री बेनेट ने यूक्रेन की स्थिति और रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच चल रही बातचीत प्रक्रिया के बारे में अपना आकलन बताया। वहीं श्री पुतिन ने रूस-यूक्रेन वार्ता और यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान की प्रगति के बारे में अपने विचार रखे। इससे पहले श्री पुतिन ने इसी मुद्दे पर जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ बातचीत की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^