पुतिन, मिर्जियोयेव ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर की चर्चा
24-Jul-2022 06:53 PM 8645
मॉस्को 24 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने शंघाई सहयोग संगठन के प्रमुखों की राज्य परिषद की बैठक की तैयारियों के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की है। क्रेमलिन ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि संघाई सहयोग संगठन के प्रमुखों की बैठक आगामी महीनों में होने वाली है। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा,“फोन पर बातचीत के दौरान, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उज़्बेक राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव को उनके 65वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग के प्रमुख मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।” बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपतियों ने रूसी-उज्बेक संबंधों और सहयोग को मजबूत करने के आपसी इरादे की पुष्टि की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^