राबर्ट वाड्रा ने किये बांके बिहारी के दर्शन
15-Apr-2024 08:48 PM 8285
मथुरा, 15 अप्रैल ( वार्ता) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति और अमेठी लोकसभा में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार राबर्ट वाड्रा ने सोमवार को यहां ठाकुर श्री बांके बिहारी के दरबार में पूजा अर्चना की। अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जता कर सुर्खियों में आये उद्योगपति वाड्रा ने कहा कि उनसे कई जगह से चुनाव लड़ने को कहा जा रहा है लेकिन अभी वे इस बारे में निश्चय नही कर पाए है। उन्होने स्वीकार किया कि उनका राजनीति में किस्मत आजमाने का इरादा है मगर वे सही समय पर इस पर निर्णय लेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^