राघौगढ़ से लेकर छिंदवाड़ा तक इस बार भाजपा जीत का परचम फहराएगी: शर्मा
17-Mar-2024 06:31 PM 6729
राजगढ़, 17 मार्च (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि इस लोकसभा चुनाव में राजगढ़ क्षेत्र के राघौगढ़, सुसनेर से लेकर छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र तक भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से जीत दर्ज कर परचम फहरायेगी। श्री शर्मा ने यह बात यहां राजगढ़ लोकसभा प्रबंधन समिति एवं जिला बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का बूथ विजय अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता दस दिन तक दो घंटे का समय दें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के मंत्र को साकार करने का कार्य करें। प्रदेश भर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी हर दिन भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ प्रधानमंत्री श्री मोदी बूथ और कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने के लिए कार्य करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^