राहुल गांधी पर कंगना का जोरदार जुबानी हमला
01-Apr-2024 09:23 PM 6386
मंडी, 01 अप्रैल (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी एवं बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत ने सोमवार को मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार जुबानी हमला बोला है। कंगना ने भीमाकाली मंदिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि श्री राहुल गांधी को लोकतंत्र की परिभाषा मालूम नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी किस लोकतंत्र की हत्या की बात कर रहे हैं। हम लोकतंत्र में रहकर ही चुनाव लड़ रहे हैं और इसे ही असली लोकतंत्र कहते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^