राहुल का अर्धशतक, खेल बारिश से रुकने पर भारत के 4/125
05-Aug-2021 08:42 PM 8069
नॉटिंघम, 05 अगस्त (AGENCY) अनुभवी सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की नाबाद 57 रन की समझदारी भरी पारी की बदौलत भारत ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में दूसरे दिन गुरूवार को दूसरे सत्र में बारिश के कारण खेल रुकने तक चार विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं और वह इंग्लैंड के पहली पारी के 183 रन के स्कोर से 58 रन पीछे है। खराब रोशनी और बारिश के कारण चायकाल जल्दी ले लिया गया। भारत ने कल के बिना कोई विकेट खोये 21 रन से अगर खेलना शुरू किया। रोहित शर्मा और लोकेश राहुल संभलकर खेलते हुए टीम के स्कोर को 97 रन तक ले गए। भारत ने लंच से पहले रोहित का विकेट गंवाया। रोहित ने 107 गेंदों में छह चौकों की मदद से 36 रन बनाये। ओली रॉबिन्सन ने रोहित को सैम करेन के हाथों कैच कराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^