राहुल का बयान दलित विरोधी :भाजपा
11-Sep-2024 10:12 PM 6224
चंडीगढ़, 11 सितंबर(संवाददाता) हरियाणा अनुसूचित जाति (एससी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पंचकूला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण समाप्त करने के बयान को दलित विरोधी बताया है। भाजपा के नेताओं ने हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर प्रेसवार्ता करके कांग्रेस को इस मुद्दे पर घेरा है। एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामौतार बाल्मिकी, गुरुग्राम में एसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सत्य प्रकाश जरावता तथा सिरसा में पूर्व सांसद अशोक तंवर ने प्रेसवार्ता कर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके बयान से साफ है कि कांग्रेस एक सोची समझी रणनीति के तहत मौका मिलते ही आरक्षण को खत्म करने का षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान को हाथ में लेकर श्री राहुल गांधी सिर्फ दिखावा कर रहे थे, हकीकत यह है कि आरक्षण खत्म करने की बात कर वह संविधान के साथ सबसे बड़ा छलावा और धोखा कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^