राहुल कल शहड़ोल जिले के ब्यौहारी में आमसभा को संबोधित करेंगे
09-Oct-2023 07:50 PM 7439
भोपाल, 09 अक्टूबर (संवाददाता) पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी कल मध्यप्रदेश के शहड़ोल जिले के ब्यौहारी में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज यहां मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार श्री गांधी सुबह 10.50 बजे सतना पहुंचेंगे। वे वहां से दोपहर 12 बजे रवाना होंगे और 12़ 30 बजे शहडोल के ब्यौहारी में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। श्री गांधी दोपहर दो बजे ब्यौहारी से वापिस सतना जाएंगे और वहां से दोपहर 2़ 20 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। चुनावी परिप्रेक्ष्य में श्री गांधी की यह दूसरी आमसभा होगी। इसके पहले वे शाजापुर जिले के पोलायकलां में अपनी पहली जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^