राहुल के विरूद्ध भाजपा व शिवसेना नेताओं का बयान अपमानजनकः सुक्खू
18-Sep-2024 09:55 PM 4179
शिमला, 18 सितंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना नेताओं की अपमानजनक और अनुचित भाषा शैली की कड़ी निंदा की। श्री सुक्खू ने आज यहां पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की इस तरह की अपमानजनक बातें भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को ठेस पहुंचाती हैं। इस मामले में भाजपा हाईकमान को हस्तक्षेप करना चाहिए तथा ऐसी टिप्पणियों के लिए जिम्मेदार नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^