राहुल कुछ भी कहें मगर सच है कि सपा ने हमेशा कांग्रेस की मदद की: अखिलेश
01-Jan-2023 10:36 PM 6595
इटावा, 1 जनवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय पार्टी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुये पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राहुल चाहें कुछ भी कहें मगर सच्चाई यह है कि सपा ने हमेशा मुश्किल घड़ी में कांग्रेस का समर्थन किया है। नव वर्ष के मौके पर सैफई में सपा कार्यकर्ताओं को बधाई देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा वालों की नीयत कभी साफ नहीं रही और कांग्रेस भी देश के लिये कुछ करना नहीं चाहती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^