राहुल ने आईएनएस विक्रांत को राष्ट्र को समर्पित करने पर दी बधाई
02-Sep-2022 08:31 PM 5993
नयी दिल्ली, 02 सितंबर (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वदेश निर्मित माल वाहक पोत आईएनएस विक्रांत के लोकार्पण पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह देश की नौसेना तथा कोच्चि शिपियार्ड की कड़ी मेहनत का परिणाम है और इससे देश की समुद्री सीमाएं सुरक्षित होंगी। श्री गांधी ने कहा कि स्वदेश निर्मित यह माल वाहक पोत न सिर्फ देश की समुद्री सीमाओं को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभाएगा बल्कि नौ सेना को भी मजबूती प्रदान करेगा। उनका कहना था कि देश का यह पहला स्वदेश निर्मित विमान वाहक नौसेना, नौसेना डिजाइन ब्यूरो और कोचीन शिपयार्ड के वर्षों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है और यह उपलब्धि देश के लिए गौरव का क्षण है।। श्री गांधी ने ट्वीट किया, “आईएनएस विक्रांत के सपने को साकार करने वाली कई वर्षों की कड़ी मेहनत के लिए भारतीय नौसेना, नौसेना डिजाइन ब्यूरो और कोचीन शिपयार्ड को बहुत-बहुत बधाई। भारत का पहला स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत, विक्रांत भारत की समुद्री सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।” गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस ‘विक्रांत’ को देश को समर्पित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^