राजद के आठ विधायक लोकसभा चुनाव में दिखायेंगे अपना दम
11-Apr-2024 01:14 PM 3558
पटना, 11 अप्रैल (संवाददाता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आठ विधायक इस बार के लोकसभा चुनाव में अपना दम दिखाने के लिये बेताब हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर इस बार 23 प्रत्याशी चुनावी समर में अपनी किस्मत आजायेंगे। राजद ने 22 अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। राजद ने आठ वर्तमान विधायकों को लोकसभा चुनाव के रण में उतारा है। राजद ने अपने हिस्से वाली सीवान सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^