राजद की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा आर्थिक न्याय : तेजस्वी
22-Dec-2024 11:12 PM 2949
भागलपुर, 22 दिसंबर(संवाददाता) बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार बनती है तो महिलाओं को आर्थिक न्याय मिलेगा। श्री यादव ने रविवार को भागलपुर में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश की आधी आबादी महिला सशक्तिकरण एवं खुशहाली के लिए हमने विशेष 'माई बहिन सम्मान योजना' बनाई है और इसके तहत महिलाओं को हर महीने पच्चीस सौ रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय योजना के तहत वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगजनो को मिलने वाला चार सौ रुपए पेंशन में वृद्धि कर पंद्रह सौ का निर्णय लिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^