राजधानी में विश्वस्तरीय बस स्टॉप बनाये जाएँगे: पंकज
24-Jun-2025 09:31 PM 3250
नयी दिल्ली 24 जून (संवाददाता) दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि राजधानी में सार्वजनिक परिवहन ढांचे को मजबूत बनाने के साथ पुराने और जर्जर हो चुके बस स्टॉप को बेहद अत्याधुनिक बनाया जाएगा। डॉक्टर सिंह ने आज दिल्ली परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अधिकारियों से राजधनी के बस क्यू शेल्टरों को जल्द से जल्द आधुनिक और विश्व स्तरीय बनाने पर विशेष तौर पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बस क्यू शेल्टर के विश्वस्तरीय और हाईटेक डिजाइन के लिए दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, नवी मुंबई समेत सिंगापुर, लंदन से लेकर चीन तक शहरों में बने के बस क्यू शेल्टर्स की डिजाइन का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है ताकि यहाँ आधुनिक बस स्टॉप का निर्माण किया जा सके। नए तैयार होने वाले बस स्टॉप को ऐसा बनाया जाएगा कि यात्रियों के लिए सुविधाजनक होने के साथ ही फुटपाथ पर चलने वाले लोगों को भी किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^