राजग सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में रही असफल -गहलोत
02-Jun-2022 11:05 PM 8547
जयपुर 02 जून (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जम्मू कश्मीर में कार्यरत राजस्थान निवासी विजय कुमार की आतंकवादियों द्वारा हत्या कर देने की कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। श्री गहलोत ने आतंकवादियों द्वारा श्री कुमार की हत्या कर देने के बाद आज कहा कि केन्द्र सरकार को कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे नागरिकों की इस तरह आतंकवादियों द्वारा हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी विजय कुमार की आतंकवादियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^