राजनाथ के पुत्र नीरज करेंगे राष्ट्रीय बैडमिंटन में यूपी का प्रतिनिधित्व
16-Jan-2023 08:47 PM 8682
लखनऊ, 16 जनवरी (संवाददाता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह राजस्थान के उदयपुर में खेली जाने वाली आल इंडिया मास्टर्स रैकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। नीरज ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, “ आप सभी को बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता एवं उत्साहित हूँ की मैं कल (ऑल इंडिया मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 उदयपुर) डबल कैटेगरी में कल अपने प्रदेश उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहा हूँ, ये मेरा प्रथम नेशनल स्तर का गेम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^