09-Apr-2024 10:43 PM
5006
भोपाल, 09 अप्रैल (संवाददाता) केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 अप्रैल को रीवा एवं सतना प्रवास पर रहेंगे।
भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन, छिंदवाडा एवं नरसिंहपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कटनी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंडला एवं डिंडौरी, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सीहोर, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय शहडोल, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा एवं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।...////...