राजनाथ सिंह ने असम के दिनजान में तैयारियों की समीक्षा की
28-Sep-2022 11:58 PM 8453
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (संवाददाता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को असम के दिनजान में सेना के गठन का दौरा कर देश के पूर्वी हिस्से में सेना की तैयारियों की समीक्षा की। श्री सिंह असम और अरुणाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अग्रिम पंक्ति के स्थानों का दौरे पर है। इस दौरान उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। श्री सिंह को एलएसी के साथ बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ क्षमता विकास और संचालन संबंधी तैयारियों के बारे में जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 3 कोर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी। इस दौरान उन्हें अग्रिम पंक्ति में तैनात सैनिकों की परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों और प्रौद्योगिकी की तैनाती के बारे में भी जानकारी दी गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^