राजनाथ सिंह ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया
05-Nov-2024 11:55 PM 7910
नयी दिल्ली , 05 नवंबर (संवाददाता) केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा,श्रीमती शारदा सिन्हा जी के निधन से मुझे अत्यंत दुख हुआ है. वे एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी लोक गायिका थीं, जिन्होंने भोजपुरी भाषा को जन-जन के बीच लोकप्रिय बनाया. उनके गीतों को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^