राजनाथ सिंह ने “एक देश, एक चुनाव” पर जोर दिया
06-Apr-2024 10:53 PM 3932
सीधी, 06 अप्रैल (संवाददाता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की और बेहतरी के लिए आज फिर “एक देश, एक चुनाव” व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा होने पर जनता के धन और समय की बचत होगी। श्री सिंह ने मध्यप्रदेश के सीधी संसदीय क्षेत्र के सिंगरौली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि हमारी पार्टी का मानना है कि देश में एक देश, एक चुनाव की व्यवस्था लागू होना चाहिए। इसके तहत लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ साथ होना चाहिए। ऐसा होने पर धन और समय की बर्बादी से बचा जा सकेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^