राजनंदिनी और काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'बाड़ा तू धोखेबाज राजा' रिलीज
26-Dec-2024 04:10 PM 3493
मुंबई, 26 दिसंबर (संवाददाता) गायिका राजनंदिनी और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत 'बाड़ा तू धोखेबाज राजा' रिलीज हो गया है।राजनंदिनी औरकाजल त्रिपाठी की जोड़ी एक साथ ऑडियंस के नीच धमाल मचाने आ गई है। इस जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत 'बाड़ा तू धोखेबाज राजा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी का पति शादीसुदा होने के बावजूद भी फ्लर्ट करते रहता है। उसकी आशिकी से लड़कियाँ परेशान होकर काजल से शिकायत करती हैं। वह सब जान सुनकर अपने पति को समझाती है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'बाड़ा तू धोखेबाज राजा' निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को राजनंदिनी ने गाया है। इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी हैं।इस गाने को सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^