राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट का 13 से 15 सितंबर तक जयपुर में होगा आयोजन
12-Sep-2024 11:01 PM 3327
जयपुर, 12 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट (आरडीटीएम) का चौथा संस्करण 13 से 15 सितंबर को राजधानी जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) और राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा जिसमें केंद्रीय पर्यटन विभाग भी अहम भूमिका होगी। पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव रवि जैन ने गुरुवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में शुक्रवार शाम उद्घाटन होगा जिसमें उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि होंगी। इसके बाद 14 और 15 सितंबर को बिड़ला ऑडिटोरियम में मार्ट में 200 से अधिक स्टॉल और 600 से ज्यादा हेरिटेज होटल्स का प्रदर्शन किया जाएगा। मार्ट में बी2बी के साथ शाम पांच बजे से बी2सी बैठकें होंगी जिनमें आमजन भी हिस्सा लेकर अपने इवेंट के लिए होटल्स एवं सुविधाओं की जानकारी ले सकेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^