राजस्थान में डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचार की नई गली निकालने की तैयारी में-डोटासरा
10-May-2024 08:22 PM 6367
जयपुर 10 मई (संवाददाता) राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार विश्वविद्यालयों में आरएसएस और अपने चेहतों की नियुक्ति से भ्रष्टाचार की नई गली निकालने की तैयारी में हैं। श्री डोटासरा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यूपीएससी में लैटरल एंट्री के जरिए बिना परीक्षा के आरएसएस के लोगों को केन्द्र में बड़े-बड़े पदों पर बैठाने के बाद भाजपा की डबल इंजन सरकार विश्वविद्यालयों में आरएसएस और अपने चेहतों की नियुक्ति से भ्रष्टाचार की नई गली निकालने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार और वित्त नियंत्रक के पदों पर पूर्व की भांति राज्य सरकार द्वारा ही नियुक्ति की जानी चाहिए। राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों में मनमानी पर लगाम, विधि के अनुरुप संचालन एवं अहम निर्णयों में राज्य सरकार का हस्तक्षेप आवश्यक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^