राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में दीपावली पर की गई विशेष सजावट
23-Oct-2022 11:28 PM 9056
जयपुर 23 अक्टूबर (संवाददाता) वैश्विक महामारी कोरोना के चलते गत दो साल में रोशनी एवं आतिशबाजी के साथ खुशियों का पर्व दीपावली नहीं मना पाने के बाद इस बार दीपावली पर राजस्थान में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं राजधानी जयपुर सहित विभिन्न शहरों के प्रमुख बाजारों में दिवाली पर अलग अलग थीम पर विशेष सजावट कर लोगों को आकर्षित कर रहे है। इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के लिए उल्लास और खुशियों भरा हो, इसके लिए राज्य सरकार आमजन के साथ मिलकर त्यौहार मनाने के ऐलान के बाद दीपावली पर लोगों में और उत्साह बढ़ गया और इस मौके की जाने वाली रोशनी एवं सजावट में और चार चांद लग गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^