राजौरी में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़
14-Aug-2022 11:28 PM 7469
जम्मू , 14 अगस्त (AGENCY) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गयी। सेना के सूत्रों ने बताया कि सेना, एसओजी और पुलिस की टीमों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान आज शाम करीब 19.30 बजे राजौरी के कांदर हिल्स में आतंकवादियों के साथ आमना-सामना हो गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^