राजीव गांधी ने न्याय और समनता को दिया बढ़ावा: यादव
21-May-2025 10:51 PM 7203
नयी दिल्ली, 21 मई (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बुधवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे पर आधारित राष्ट्र की नींव रखी थी जिसके परिणाम स्वरूप देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। श्री यादव ने आज यहां कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री का अविस्मरणीय योगदान रहा। उन्होंने कहा,“उनकी दूरदर्शिता, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और युवा सशक्तीकरण की सोच आज हमें प्रेरणा देती हैं और उनकी स्थायी विरासत हमारा मार्गदर्शन करती हैं।”उन्होंने कहा कि श्री गांधी की दूरसंचार को लेकर दूरदर्शी सोच के कारण ही भारत आज विश्व स्तर पर ए.आई. (कृत्रिम बुद्धि) को लेकर अंतरराष्ट्रीय समझौते कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि शिक्षा एक हथियार है जो हजारों सालों की सामाजिक व्यवस्था को बराबरी पर ला सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^