राजेन्द्र आर्लेकर और नीतीश ने सत्येन्द्र नारायण सिन्हा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
12-Jul-2024 09:05 PM 7326
पटना 12 जुलाई (संवाददाता) बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा को आज उनकी जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. सिन्हा की जयंती के अवसर पर राज्यपाल श्री आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री कुमार ने सत्येन्द्र नारायण सिन्हा पार्क, श्रीकृष्णापुरी में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^