राजेश्वरी ने हासिल किया भारत का सातवां निशानेबाज़ी ओलंपिक कोटा
24-Aug-2023 09:51 PM 7211
बाकू, 24 अगस्त (संवाददाता) राजेश्वरी कुमारी ने गुरुवार को निशानेबाज़ी विश्व चैंपियनशिप 2023 के महिला ट्रैप फाइनल में पांचवां स्थान हासिल करके पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का सातवां निशानेबाज़ी कोटा हासिल कर लिया। विश्व चैंपियनशिप पेरिस में होने वाले 2024 ओलंपिक के लिये एक क्वालीफाइंग आयोजन है। ओलंपिक की 12 एकल निशानेबाज़ी स्पर्धाओं में शीर्ष चार स्थानों पर रहने वाले निशानेबाज़ों के लिये कुल 48 ओलंपिक कोटा उपलब्ध थे। ट्रैप महिला फाइनल की रजत पदक विजेता जेसिका रॉसी पहले ही पेरिस के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिसके कारण राजेश्वरी ने पांचवां स्थान हासिल करने के बावजूद पेरिस का टिकट कटा लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^