राज्य सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाकर वादों को पूरा किया: गहलोत
17-Dec-2022 10:10 PM 6007
जयपुर, 17 दिसम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाकर वादों को पूरा किया है। श्री गहलोत राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आज यहां जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने 25 विभागों की सभी स्टॉल्स पर जाकर विभागों द्वारा करवाए गए विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं नवाचारों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाकर अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^