राज्यपाल हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण
26-Jan-2024 05:37 PM 5871
रायपुर 26 जनवरी(संवाददाता)छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज यहां राजधानी में पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। श्री हरिचंदन ने इस मौके पर अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा संविधान समय की कसौटी पर खरा उतरा और एक लंबी यात्रा के उपरांत आज हम अपने गणतंत्र के अमृत महोत्सव के मुकाम पर पहुंचे हैं।उन्होने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। देश की एकता और अखण्डता बनाए रखने का माध्यम है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था और विश्वास बनाए रखकर ही प्रत्येक व्यक्ति और प्रदेश राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य का निर्वाह कर सकता है। भारत का प्रत्येक नागरिक संविधान-प्रदत्त अधिकार के माध्यम से अपना जीवन संवार सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^