राज्यपाल से कश्मीर के विद्यार्थियों ने की भेंट
04-Jan-2024 09:12 PM 5541
शिमला, 04 जनवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने युवाओं से 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को साकार करने के लिए अमृत काल में राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के युवा उस देश की निधि एवं पहचान होते हैं। देश उनके विचारों और सपनों से ही प्रगति करता है। राज्यपाल ने गुरुवार को राजभवन में पंचनाद अनुसंधान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मीडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और इंडियन मीडिया सेंटर-हरियाणा द्वारा आयोजित सांस्कृतिक अध्ययन टूअर 2024 में भाग लेने वाले कश्मीरी विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित रहीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^