राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता: आचार्य प्रमोद कृष्णम
11-Feb-2024 07:39 PM 6587
संभल, 11 फरवरी (संवाददाता) कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस से अपने निष्कासन पर कहा कि राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता है। कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार को संभल में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि मुझे छ :साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने पर मैं कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और सवालिया लहजे में पूछा कि क्या राम का नाम लेना पार्टी विरोधी है, क्या अयोध्या जाना पार्टी विरोधी है, क्या भगवान राम की जन्मभूमि के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण स्वीकार करना पार्टी विरोधी है। राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं किया जा सकता है। निष्कासन बहुत छोटी चीज है, हम अपने प्राणों को भी न्योछावर करने के लिए तैयार हैं। क्या कांग्रेस में सिर्फ वो रह सकते हैं जो राम का अपमान करें, हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाऐ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^