राम की नगरी में शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा
24-Jul-2023 10:55 PM 4376
अयोध्या, 24 जुलाई (संवाददाता) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर शिवभक्तों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गयी और हर ओर हर-हर महादेव की जय जय कार होने लगी। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि भगवान श्रीराम की नगरी में सरयू सलिला में पवित्र श्रावण मास के तीसरे व अधिक मास में प्रथम सोमवार पर सरयू स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से मण्डलायुक्त गौरव दयाल, आई.जी. प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैैय्यर ने कांवड़ सहित सभी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^