राम मंदिर परिसर में बन रहे सात मंदिर सितंबर तक हो जायेंगे तैयार: नृपेंद्र मिश्रा
26-May-2024 08:04 PM 3817
अयोध्या, 26 मई (संवाददाता) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण की समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने कहा है कि राम मंदिर परिसर में बन रहे सात मंदिरों का निर्माण सितम्बर तक बनकर तैयार हो जायेगा। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ट्रस्ट का प्रयास है कि राम मंदिर के साथ-साथ परिसर में बन रहे अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं को दर्शन कराने का प्रयास सितम्बर तक किया जा रहा है। परिसर में सात मंदिरों के निर्माण का कार्य पूरा हो जायेगा और साथ ही साथ शेषावतार मंदिर भी बनकर पूर्ण हो जायेगा। कुबेर टीले पर रामायण कालीन पौधे भी लगाये जायेंगे। राम मंदिर परिसर में बने अन्य मंदिरों में दर्शन के लिये श्रद्धालुओं को जूते-चप्पल नहीं उतारने होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^