रामचरित मानस का अपमान सपा का चुनावी हथकंडा: जितिन प्रसाद
29-Jan-2023 06:22 PM 4890
इटावा , 29 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस का अपमान समाजवादी पार्टी (सपा) की चुनावी रणनीति के तहत किया है। विभागीय कार्यों की समीक्षा करने आए श्री प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि श्री मौर्य सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इशारे पर रामचरितमानस को लेकर के अपमानजनक बयान दे रहे हैं। स्वामी के बयान को सपा की चुनावी रणनीति के हिस्से के तौर पर देखा जाना चाहिये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^