रामलला दरबार में पहली बार मनायी जायेगी जन्माष्टमी
25-Aug-2024 08:48 PM 4461
अयोध्या, 25 अगस्त (संवाददाता) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दरबार में पहली बार मंगलवार अर्थात 27 अगस्त को जन्माष्टमी मनायी जायेगी, जिसकी तैयारी धूमधाम से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कर रहा है। श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने आज यहां यूनीवार्ता को बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूूमि पर बन रहे भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दरबार में मंगलवार अर्थात् 27 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म ठीक 12 बजे रात में मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि रामलला के दरबार में यह पहली बार जन्माष्टमी मनायी जा रही है, जिसकी तैयारी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कर रहा है। उन्होंने बताया कि रामलला उस दिन गुलाबी रंग का वस्त्र पहनेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^