रामलला के अनुष्ठान कार्यक्रम में भाग लेंगे 151 वैदिक आचार्य
08-Dec-2023 06:50 PM 6429
अयोध्या, 08 दिसम्बर (संवाददाता) अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि परिसर पर नवनिर्मित भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिये अनुष्ठान में 151 वैदिक आचार्य भाग लेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीरामजन्मभूमि परिसर में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के स्थापित होने के बाद पहली आरती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उतारेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में 151 वैदिक आचार्यों को लगाया जा रहा है। कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य विजेन्द्र सरस्वती के मार्गदर्शन में आचार्यों की टोली का विगत दिनों चयन हुआ है। काशी के वैदिक विद्वान लक्ष्मीकांत दीक्षित प्रमुख आचार्य होंगे। उनके साथ 151 पंडितों की टोली रहेगी जो विभिन्न पारायण, पाठ, यज्ञ आदि करेगी। काशी के ही प्रसिद्ध वैदिक विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ की निगरानी में सारे अनुष्ठान होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^