रामलला के दरबार में नतमस्तक होगी योगी सरकार
10-Feb-2024 11:28 PM 2962
लखनऊ 10 फरवरी (संवाददाता) श्रीरामलला के भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने के बाद रविवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सदस्य प्रभु के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल एवं विधान मण्डल के सदस्यों द्वारा श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जहां पूरी योगी सरकार प्रभु श्रीराम के मंदिर में नतमस्तक होगी, वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में विधान भवन से सुबह आठ बजे मंत्रिमंडल के मंत्रीगण एवं विधानमण्डल के सदस्यों को लेकर 10 लग्जरी बस अयोध्या के लिए रवाना होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^