रामलला के दरबार में शीश नवाने पहुंची हरियाणा सरकार
24-Jun-2024 11:33 PM 4813
अयोध्या, 24 जून (संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को यहां श्रीरामलला के मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट के मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। इससे पूर्व नायब सैनी ने श्री राम जन्मभूमि न्यास और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हरियाणा से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट पर प्रदेश के राज्य मंत्री सतीश शर्मा व अयोध्या के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^